फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में दुष्कर्म की कोशिश: प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कमरे में बुलाकर कपड़े फाड़े

Thu, 31 Aug 2023 10:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल के शिक्षक पर प्रधानाध्यापिका से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रिछा ब्लॉक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से सहायक अध्यापक ने दुष्कर्म की कोशिश की। प्रधानाध्यापिका ने कार्यालय में बंदकर खुद को बचाया। मामले की शिकायत बीएसए से की गई है। बीएसए ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। दो सप्ताह में कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 19 अगस्त को वह विद्यालय में मौजूद थीं। आरोपी सहायक अध्यापक ने बहाने से उसे कक्ष में बुलाया। कक्षा में बैठे विद्यार्थियों को बाहर भेजकर उसने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। भागकर वह कार्यालय में बंद हो गई। अन्य लोगों के आने पर वह बाहर निकली।

ये भी पढ़ें- UPPCS J 2022 Result: लखीमपुर की शिवाली ने प्रदेश में लहराया परचम, पहले ही प्रयास में हुआ पीसीएस-जे में चयन
विज्ञापन


आरोप है कि सहायक अध्यापक विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों पर भी गलत निगाह रखता है। वह उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। मना करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतें बंद नहीं कर रहा। प्रधानाध्यापिका ने जांच कराकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पर बीएसए संजय सिंह ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में फतेहगंज पश्चिमी की बीईओ प्रियांशी सक्सेना और भुता ब्लॉक के बीईओ भानुशंकर को शामिल किया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत करने पर लगाए फर्जी आरोप

मामले में जब सहायक अध्यापक से बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। जिस दिन की घटना बताई जा रही है उस दिन तीज का अवकाश था। प्रधानाध्यापिका ने उस दिन स्कूल आकर मुझे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने बीईओ से भी की थी। कक्षा के पंखे न चलने की शिकायत मैंने शिक्षक संघ के पदाधिकारी से की थी। इससे प्रधानाध्यापिका नाराज हैं। इसी के चलते वह झूठे आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। एक सप्ताह में कमेटी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें