फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापरवाही व जागरुकता की कमी से कस्बे में बढ़े टीबी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे में क्षय रोग टीबी की बीमारी को लेकर बरती जा रही लापरवाही व जागरुकता की कमी भारी पड़ रही है। मरीजों की तादाद में तेजी से इजाफा हो रहा है। मझगवां ब्लॉक में यह कस्बा टीबी रोगियों की संख्या में शीर्ष पर बना हुआ है। स्वास्थ्य महकमे की जांच में यह बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन


सीएचसी के ब्लॉक पर्यवेक्षक अतुल कुमार के अनुसार तमाम ऐसे रोगी भी है, जो मझगवां ब्लॉक के अलावा अन्य अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। यहां ऐसे भी कई रोगी हैं, जिन्होंने जांच नहीं कराई है। वह खतरनाक रोग लिए खुलेआम घूमकर रोगियों की संख्या में इजाफा कर रहे हैं। कस्बे की आबादी करीब 29 हजार है। जनवरी से नवंबर तक करीब 75 रोगी टीवी जांच में मिल चुके हैं, जबकि अभी दिसंबर माह शेष रह गया है। वर्ष 2023 में यह संख्या 84 थी। ब्लॉक में करीब 60 रोगियों की संख्या के साथ अलीगंज कस्बा दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव में चालू वर्ष में 700 से अधिक रोगी मिल चुके हैं।

अभियान खत्म होने के बाद ज्यादा संक्रमित मिले
सितंबर माह में विभाग ने 10 दिन तक अभियान चलाकर घर-घर टीम भेज कर टीबी के लक्षण वाले मरीजों की खोज कराई। इसमें यहां मात्र चार लोग ही संक्रमित मिले, जबकि अभियान समाप्त होने के बाद अस्पताल पहुंचकर जांच करने वाले मरीजों की संख्या इससे अधिक रही। मझगवां सीएचसी के ब्लॉक पर्यवेक्षक अतुल कुमार का कहना है कि नवंबर माह से नए रोगियों को राशि 1000 रुपये प्रति माह कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी रहा मरीजों के बढ़ने का कारण
गांवों में रोगियों को दवा देने की जिम्मेदारी आशा वर्करों पर है। बिशारतगंज कस्बे में टीबी चैंपियन की तैनाती की गई थी। जून माह में अनुबंध समाप्त हो गया, जिसको अभी तक आगे नहीं बढ़ाया गया। इससे कस्बे में मरीजों की संख्या बढ़ गई। दवा लेने के लिए मरीजों को मझगवां अस्पताल जाना पड़ता है।


क्या है लक्षण
टीबी एक संक्रामक बीमारी है। रोग के बैक्टीरिया हवा के साथ फैलते हैं। किसी भी उम्र के किसी भी वर्ग के व्यक्ति को यह बीमारी हो सकती है। दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, दो सप्ताह से अधिक समय तक बुखार, खांसते समय खून आना, शरीर में थकान, छाती में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, वजन कम होना, रात में पसीना आना, भूख कम हो जाना यह तमाम ऐसे लक्षण हैं, जो टीबी की बीमारी होने का संकेत देते हैं।
विज्ञापन

टीवी रोगियों को तला मसालेदार फास्ट फूड, चाय कॉफी कोल्ड ड्रिंक, धूम्रपान एवं मुदरा पान से दूरी रखनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें