बरेली। खानकाह आलिया नियाजिया में मोहर्रम पर ताजिएदारी के संबंध में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर के तमाम ताजियेदारों ने शिरकत कर अपने-अपने सुझाव दिए।
सरपरस्ती करते हुए खानकाह के प्रबंधक जुनैदी मियां नियाजी ने ताजियेदारों को बताया कि मोहर्रम शरीफ गम का महीना है। तख्त, ताजिए शरीफ या अलम शरीफ अपने निर्धारित रूट पर चलें। कोई नए रास्ते से जाने की जिद न करे।
खास तौर से बच्चों को समझाएं कि वो कोई भी ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर न डाले जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। मौलाना कासिम नियाजी ने कहा की जिन्होंने प्रशासन से अनुमति नही ली है वो समय से इस काम को पूरा कर लें। बैठक में कमाल मियां नियाजी, जाहिद मियां नियाजी, राजी मियां नियाजी, नकी मियां नियाजी, असकरी मियां नियाजी आदि मौजूद रहे।
-
बैठक में मोहर्रम के कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
बरेली। आगामी मोहर्रम-उल-हरम के संबंध में तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है। इस क्रम में खानकाह-ए-चिश्त, चिश्ती सूफी दरबार इमाम बारगाह में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहर्रम में होने वाले लंगर, नियाज व अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक खानकाह-ए-चिश्त के साहबजादा व चेयरमैन चिश्तिया मिशन इंडिया सैयद आरिम अली चिश्ती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें अपील की गई कि सभी लोग शासन-प्रशासन व पुलिस विभाग का सहयोग करें और सरकार के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए मुहर्रम संपन्न कराए जाएं। बैठक में चिश्तिया मिशन इंडिया के सीईओ अदीब नूरी, वेलफेयर अधिकारी नसीर रहमत, नाजिम, अब्दुल आसिफ समेत इंतजामिया कमेटी के सदस्यों की शिरकत रही।