फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी टैक्स दरों को लेकर भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा

Tue, 14 Apr 2015 01:56 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की नगर निगम टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की भारत सेवा ट्रस्ट पर हुई बैठक में बढ़ी दरों पर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। द्वितीय चरण का आंदोलन जनता को टैक्स आतंक से मुक्त न होने तक चलेगा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति अध्यक्ष सतीश रोहतगी ने कहा कि नगर निगम ने जो संपत्ति कर सूची रेट समाचार पत्रों में प्रकाशित किए हैं, वह जनता के आर्थिक हितों के विपरीत हैं। रेट लिस्ट के विरुद्ध आपत्तियां समय सीमा के अंदर दाखिल की जाएंगी। समिति ने व्यापारी और सामाजिक संगठनों के अलावा मोहल्ला समितियों से भी आपत्तियां दाखिल करने की अपील की। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा, पूर्व मेयर सुभाष पटेल, पार्षद दल सचेतक छंगामल मौर्य, आदेश प्रताप सिंह, गुलशन आनंद, सतीश शर्मा, अरविंद गंगवार, रामनिवास आर्य आदि शामिल थे।
मनमानी टैक्स वसूली पर रोक लगे
बरेली। कर्मचारी कल्याण परिषद की कर्मचारी नगर में बैठक हुई। इसमें नगर निगम द्वारा मनमाने टैक्स की वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई। बीएसए के पुराने दफ्तर में कन्या डिग्री कालेज खोलने, कर्मचारियों के आवास के लिए कालोनी बनाने, फ्री इलाज की सुविधा देने की मांग भी की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष वीर सिंह गंगवार, केआर बेग, आरपी अवस्थी, अतुल सक्सेना, आरके सागर आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें