वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन नगर निगम में देर रात तक हुआ कामकाज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
छूट का लाभ लेने को शाम तक टैक्स अदा करने पहुंचते रहे लोग
बरेेली। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन नगर निगम में 19.50 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ। जोन एक और दो में सबसे अधिक वसूली की गई। छूट का फायदा लेने के लिए लोग शाम तक टैक्स जमा करते रहे।
नगर निगम ने 31 मार्च तक पूरा टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को पांच फीसदी छूट देने की घोषणा की थी। छूट का फायदा उठाने के लिए वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन नगर निगम में रिकॉर्ड टैक्स जमा हुआ। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि जोन एक से ढाई करोड़ और जोन दो में 16.2 करोड़ रुपये बतौर टैक्स जमा हुए हैं। दोनों जोन में टैक्स वसूली का लक्ष्य 50 करोड़ था जिसके सापेक्ष 53 करोड़ की वसूली हुई है। ब्यूरो