फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी धोखाधड़ी: बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी, बरेली में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 03:25 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जीएसटी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने बोगम फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी की है। 
विज्ञापन
आरोपी दीपांशु और राहुल - फोटो : स्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी के मामले में पुलिस की विशेष टीम ने उत्तराखंड और हरदोई निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बहेड़ी और बारादरी थानों में दर्ज मुकदमों की जांच में इनके नाम सामने आए थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उनको जेल भेज दिया गया। उनके साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरदोई के थाना मझीला के गांव बसभेरिया बंजरिया निवासी दीपांशु तिवारी और उत्तराखंड के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर रोड निवासी राहुल अग्रवाल शामिल हैं। दीपांशु ने बिहार के अभिषेक ठाकुर के दस्तावेज का इस्तेमाल कर ठाकुर इंटरप्राइजेज नाम की फर्जी फर्म बनाई थी। फर्म का उपयोग फर्जी बिलों के जरिये आईटीसी पास-ऑन कराने के लिए किया गया। दीपांशु के पास से दो मोबाइल फोन, दो सिमकार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, 1320 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, दो डेबिट कार्ड और एक मेट्रो कार्ड बरामद हुए।

अग्रवाल प्लाईवुड नाम की बोगस फर्म बनाकर की हेराफेरी
पुलिस की जांच में सामने आया कि राहुल अग्रवाल ने अग्रवाल प्लाईवुड नाम की बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये के राजस्व की चोरी की। उसने अपने पैन कार्ड से फर्म बनाई और बहेड़ी में एक दुकान किराये पर ली। उत्तराखंड के किच्छा में फर्जी बिल तैयार कर आईटीसी पास-ऑन कराया जाता रहा। फर्म का खाता कानपुर के बैंक में था, जिसका संचालन राहुल करता था। राहुल के पास से एक मोबाइल फोन और दो सिमकार्ड बरामद हुए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली में सीखा अकाउंट का काम
पुलिस के मुताबिक, दीपांशु ने पहले दिल्ली में अकाउंट और टैली का काम सीखा। ठाकुर इंटरप्राइजेज फर्म से ठगी के लिए उसने अपनी पत्नी सोनाली के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। दीपांशु अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।

ऐसे चकमा देता था राहुल
राहुल ने बहेड़ी के किरायानामे के आधार पर बोगस फर्म बनाई। पिता के नाम पर लिए गए सिमकार्ड का नंबर फर्म में पंजीकृत कराया। इसके बाद कानपुर में फर्म का खाता खुलवाया। राहुल ने यह सब पुलिस को चकमा देने के लिए किया था। हालांकि, उसे चिह्नित कर लिया गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जीएसटी धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमों की विवेचना पर कार्रवाई के लिए बनाई गई पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया। पुलिस अब इनके मोबाइल फोन की जांच कर शातिरों के अन्य साथियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें