फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अजय हत्याकांड का मास्टर माइंड तन्नू गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अजय वाल्मीकि हत्याकांड का मास्टर माइंड सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र में प्रेमनगर थाने के पास हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की 15 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय वाल्मीकि के पिता दयाराम ने बारादरी थाने में राहुल, विनय, नितिन, भगवान स्वरूप उर्फ लाले और जगमोहन उर्फ तन्नू के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के साथ ही एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विनय, नितिन और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन भगवान स्वरूप और जगमोहन फरार थे। जगमोहन उर्फ तन्नू और भगवान स्वरूप उर्फ लाले अजय हत्याकांड के मास्टरमाइंड थे। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पिछले दिनों भगवान स्वरूप उर्फ लाले को एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में भगवान स्वरूप उर्फ लाले ने जगमोहन को हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया था। पुलिस ने डीडीपुरम मोड से जगमोहन गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेल दिया गया। जगमोहन के खिलाफ पहले से जुआ अधिनियम और आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


-
सट्टा की शिकायत करने पर की गई थी हत्या
- हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि ने सट्टे का कारोबार करने वाले भगवान स्वरूप लाले और जगमोहन उर्फ तन्नू की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। इससे दोनों का सट्टा कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गया था। इस कारण दोनों अजय से रंजिश मानने लगे और उसकी हत्या करा दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

-
वर्जन-
अजय वाल्मीकि की हत्या में छह लोगों का नाम प्रकाश में आया था। तन्नू की गिरफ्तारी के साथ ही सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को अधिकतम सजा कराने को पैरवी करेगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें