बिथरी चैनपुर थाने के गांव सारीपुर निवासी गणेश उर्फ रवि कुमार आंवला के पेट्रोलियम डिपो का टैंकर चलाते हैं। उनके साथ बिथरी के ही सैदूपुर गांव निवासी ओमपाल हेल्पर के रूप में रहता है। बरेली में टैंकर से तेल उतारने के बाद दोनों लोग दोबारा तेल लेने आंवला डिपो जा रहे थे। रास्ते में ये लोग अलीगंज बस स्टैंड पर टैंकर में वेल्डिंग कराने लगे।
दोनों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर एसडीएम आंवला, सीओ, इंस्पेक्टर व पुलिस के साथ ही इंडियन ऑयल के अधिकारी भी पहुंच गए। टैंकर को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। गनीमत रही कि टैंकर में तेल नहीं भरा था, वरना हादसा बहुत बड़ा हो सकता था।