आंवला। हादसे के बाद खडा टैंकर व ट्रैक्टर-ट्राली व मौके पर मौजूद ग्रामीण-संवाद
- फोटो : File Photo
आंवला। अनियंत्रित तेल टैंकर गोवंश को टक्कर मारकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा टकराया। हादसे में गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में हुए नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम सात बजे आंवला-भमोरा रोड पर आंवला की ओर से जा रहे तेल टैंकर से आसपुर गांव मोड़ के समीप हादसा हुआ। यहां पहुंची पुलिस और पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव के समझाने के बाद भी ग्रामीण टैंकर मालिक को बुलाने की बात पर अड़े रहे। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रैक्टर मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हादसे में गोवंश की मौत के बाद उसे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने दफन करा दिया और घायल दूसरे गोवंश को उपचार के लिए गोशाला ले गए। संवाद