फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा में उफान से कटान तेज, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों की ओर बढ़ा नदी का रुख, कई बीघा जमीन समाई
विज्ञापन



मीरगंज। बेमौसम बारिश के बाद रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान में तेजी आई है। नदी का रुख खेतों की ओर होने से मीरगंज तहसील के ततारपुर गांव में किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, अब तक 100 से अधिक बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। खेतों में खड़ी सब्जी, गन्ना और धान की फसलों को भी नुकसान हुआ है।

ग्रामीण राजीव सिंह, गौरव सिंह, सुभाष सिंह, रामौतार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, बीरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि पहले रामगंगा गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर बहती थी। लगातार हुई बारिश के बाद नदी की धारा खेतों की ओर मुड़ गई। पानी पहुंचने के साथ ही कृषि भूमि का कटान शुरू हो गया। कई स्थानों पर खड़ी फसलें भी कटान की चपेट में आकर नदी में समा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नहीं हुए ठोस इंतजाम

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल नदी खेतों का कटान करती है, लेकिन इस बार अत्यधिक बारिश के कारण नुकसान अधिक हुआ है। उनका आरोप है कि कटान रोकने के लिए लंबे समय से कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए। यदि समय रहते नदी किनारे पत्थर और सुरक्षा कार्य कराए जाते तो किसानों की जमीन बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान प्रभावित स्थानों पर तत्काल पत्थर लगाने और बचाव कार्य कराने की मांग की है। एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया गांव में राजस्व टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें