फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साढ़े दस करोड़ निगल गया टैंक, 29 हजार आबादी प्यासी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज, बेनीपुर समेत शहर के कई इलाकों में नगर निगम ने ओवरहेड टैंक बनवाकर पानी की पाइन लाइनें बिछा दी, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं की। इससे लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। पानी के लिए परिवारों को हर माह जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वार्ड 37 नंदोसी के गोकुलपुर में साढ़े दस करोड़ की लागत से वर्ष 2021 में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ था। जून 2023 में यह बनकर तैयार हो गया। यहां से खड़ऊआ, परसाखेड़ा गौटिया, गोकुलपुर, गरगइया, पचा गौटिया, नई बस्ती तक पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई। इस टैंक से करीब 29 हजार लोगों को जलापूर्ति होनी थी, लेकिन दो साल बाद भी टोंटियां प्यासी हैं। इस दौरान सभासद भी बदल गए, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
पूर्व सभासद सुखदीश कश्यप ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो सका। पार्षद अंजुल ने बताया कि पचा गौटिया व गोकुलपुर के बीच अशोक शर्मा का खेत होने के कारण पाइप लाइन नहीं जुड़ पाई है। इस वजह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। यही स्थिति बेनीपुर की है। वहां भी पाइप लाइनों में पानी नहीं पहुंच रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें