बिशारतगंज। कस्बे में पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार सुबह लकड़ी टाल से तांगे में फंटी लाद रहे तांगा चालक को तेज रफ्तार बाइक में बने रिक्शे ने टक्कर मार दी।
इससे तांगा चालक का हाथ का पंजा कटकर लटक गया। गंभीर हालत में तांगा चालक को मझगवां सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर का दिया गया। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव बेहटा बुजुर्ग निवासी मुख्तयार हुसैन तांगा चलाकर अपना गुजारा करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे वह पश्चिमी क्रॉसिंग के समीप लकड़ी टाल से तांगे में फंटी भर रहे थे। इसी बीच एक बाइक से बने ( जुगाड़) रिक्शे के चालक ने तेज गति से चलाते हुए तांगे में टक्कर मार दी। तांगे के पास खड़े मुख्तयार हुसैन के हाथ का पंजा कट गया।
रिक्शा चालक ओम प्रकाश निवासी गांव खरतोली थाना बिनावर बदायूं को लोगों ने पकड़ लिया। संवाद