फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब सितंबर तक चलेगी टनकपुर-मथुरा समर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने दो महीने तक संचालन बढ़ाया

Thu, 27 Jul 2023 05:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रेलवे ने टनकपुर-मथुरा और मथुरा से टनकपुर के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन का संचालन अब सितंबर तक किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 जुलाई को बंद होना था, लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसका संचालन दो महीन के लिए बढ़ा दिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर रेल मंडल ने टनकपुर-मथुरा और इज्जतनगर-टनकपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन को दो माह बढ़ा दिया है। 31 जुलाई तक चलाई गईं ये दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें अब 30 सितंबर तक चलाई जाएंगी। यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने 05062/05061 टनकपुर-मथुरा और 05042/05041 टनकपुर-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। इन ट्रेनों का संचालन 31 जुलाई तक होना था। 

विज्ञापन


इस रूट पर अब भी यात्रियों की अच्छी संख्या है। ऐसे में इन ट्रेनों की संचालन अवधि को बढ़ाया गया है। ट्रेनों की संरचना, संचालन का समय और ठहराव पूर्ववत रहेंगे। 05062/05061 टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का अप-डाउन में प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार को संचालन किया जाएगा। 05042/05042 टनकपुर-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेन का संचालन अप-डाउन में प्रत्येक बुधवार और रविवार को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 'धरती के भगवान' का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग
विज्ञापन


बदायूं के उझानी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के बारे में यात्रियों की संख्या को लेकर जानकारी मांगी गई थी। चूंकि, सभी स्टेशनों पर समर स्पेशल के टिकटों की बिक्री कमी नहीं है, इसलिए रिपोर्ट भी भेज दी गई थी। ट्रेन संख्या- 05042 टनकपुर-इज्जतनगर समर स्पेशल का संचालन बढ़ाकर 27 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को होगा। ट्रेन संख्या- 05041 इज्जतनगर-टनकपुर समर स्पेशल भी प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी।

विज्ञापन

वृंदावन में जाने वालों के लिए मुफीद है स्पेशल ट्रेन

टनकपुर- मथुरा और मथुरा से टनकपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन में सफर करने वालों में सर्वाधिक संख्या वृंदावन में बांके बिहारी और बरसाना में राधा रानी के दर्शन को आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की होती है। पीलीभीत, बरेली और बदायूं जिले के भक्त इस स्पेशल ट्रेन के जरिये छावनी के रास्ते वृंदावन तक पहुंचते हैं। लौटते में भी उन्हें दिन में ही समर स्पेशल के रूप में सीधी ट्रेन उपलब्ध हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें