बरेली। पशुपालन विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने ग्राम प्रधानों से बात कर गोशालाओं की समस्याओं का समाधान कराने की हिदायत दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि नोडल अधिकारियों की बैठकों का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट भी मंगवाएं। जो नोडल अधिकारी गोशालाओं का निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। भदपुरा के मधुनगला में छह माह के भीतर गोशाला की चहारदीवारी का निर्माण पूरा कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए।
नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करने, क्षेत्र में भ्रमण कर गोशालाओं में भूसा, हरा चारा, चोकर, लाक बुक रजिस्टर, भुगतान की स्थित, पशुओं की हालत, बीमार पशुओं के इलाज आदि पर नजर रखने की बात कही। गोशालाओं में क्षमता के अनुरूप पशुओं के प्रबंधन और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोकने की हिदायत दी। ब्यूरो