फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से फोन पर बात करते देख पिता ने बेटी की चोटी काटी, हथौड़े से कुचल दिए हाथ-पैर

Sun, 09 Jun 2019 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रताड़ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके की एक बस्ती में शनिवार को ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर बस्ती के लोग सन्न रह गए। बुरी तरह लहूलुहान हाथ-पैर लिए 16 साल की एक लड़की गली में कुछ दूर दौड़ी और फिर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। 

विज्ञापन


इसी इलाके में रहने वाली एक समाजसेवी महिला उसे थाने ले गई जहां से उसे अस्पताल भेजा गया तो पता चला कि उसके हाथ की हड्डी टूट गई है और दोनों पैरों में भी गहरे घाव हैं। उसकी चोटी को भी कैंची से काट दिया गया था। लड़की होश में आई तो बताया कि उसका यह हाल उसके पिता और भाई ने ही हथौड़े मार-मारकर किया है। खता यह थी कि उसने किसी लड़के से मोबाइल पर बात कर ली थी।

इज्जतनगर इलाके की समाजसेविका तसलीम जहां के मुताबिक सुबह 11 बजे अपने घर से निकली थीं तभी उन्होंने गली में किशोरी को बेहोश पड़ा देखा। लोगों ने बताया कि किशोरी पहले अपने घर से निकलकर बाहर दरवाजे के पास बने टॉयलेट के नजदीक आई और फिर रोते-चीखते हुए भाग निकली। कुछ दूर दौड़ने के बाद ही गिरकर बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल लाया गया। उसके पैरों में गहरे जख्म हैं। एक हाथ की हड्डी टूटी हुई और सिर के बाल भी कटे हुए हैं। होश में आने के बाद भी लड़की डर के मारे बुरी तरह कांपती रही। उसने बताया कि इज्जतनगर इलाके के ही एक लड़के ने शुक्रवार रात उसे फोन किया था। पिता ने उसे मोबाइल पर बात करते देख लिया था। इसके बाद पिता, भाई मां ने उसे जमकर पीटा। 

लड़की के मुताबिक भाई और पिता ने हथौड़ा मार-मारकर उसके हाथ-पैर लहूलुहान कर दिए। फिर कैंची से बाल काट दिए। बाद में उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। सुबह परिवार के लोग उसे जान से मारकर कमरे में ही दबा देने की बात कर रहे थे। कुछ देर बाद उसने शौच जाने की बात कही तो घरवालों ने मान ली। 

घर से बाहर निकलते ही वह गली में भाग निकली। इंस्पेक्टर इज्जतनगर मनोज त्यागी ने बताया कि लड़की की ओर से रिपोर्ट लिख ली गई है। उसके पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें