फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी चौराहा मस्जिद प्रकरण- एडीजी से मिला जमात का शिष्टमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौकी चौराहा मस्जिद मामले में शनिवार को जमात रजा मुस्तफा का शिष्टमंडल एडीजी से मिला। इस दौरान अगले माह होने वाले उर्स-ए-ताजुश्शरीया की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मियां) ने चौकी चौराहा मस्जिद को लेकर एडीजी से बात की। कहा, मस्जिद में नमाज जिस तरह से हो रही है, वह 40 साल पुरानी परंपरा है। वह भी नई परंपरा के खिलाफ हैं। मस्जिद मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट पर भी उन्होंने दोबारा गौर करने की जरूरत बताई तो एडीजी ने उन्हें आश्वस्त किया। इस दौरान शमीम सुल्तानी, समरान खान, डा. मेंहदी हसन, मोईन खां, अब्दुल्ला, फैजान नूर खान आदि शामिल रहे। इससे पूर्व शुक्रवार को भी सलमान मियां ने इस मामले में एडीजी, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर बात कर जमात का प्रतिनिधिमंडल चौकी चौराहा भेजा था।

अधिकारियों से मिलेंगे
बरेली। चौकी चौराहा मामले में हुई रिपोर्ट पर आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस खां ने अधिकारियों से मिलकर बात रखने को कहा है। उन्होंने कहा है कि लोग शांति रखें और शुक्रवार को पुलिस प्रशासन से जो तय हुआ है, उस पर अमल करें। मस्जिद के बाहर दो सफों की बात हुई है तो वही रहना चाहिए। उन्होंने मस्जिद कमेटी और मुतवल्ली से भी इस बात का ख्याल रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें