फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं को मिलेगा मुकाम, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

Mon, 21 Sep 2020 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
चेतसिंह घाट पर दीपिका के साथ इरफान। (demo pic) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में फिल्म सिटी खोलने को लेकर उत्साहित हैं रंगकर्मी और रंगमंच से जुड़े लोग

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा से स्थानीय रंगकर्मी खासे उत्साहित हैं। फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों का भी इसको समर्थन मिल रहा है। मशहूर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी से मिलने लखनऊ पहुंच रहे हैं। रंगमंच से जुड़े स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न सिर्फ रोजगार के तमाम अवसर पैदा होंगे बल्कि प्रदेश और अन्य प्रांतों के प्रतिभाशाली कलाकारों को भटकना नहीं पड़ेगा। उनका कहना है कि वर्तमान में क्षेत्रीय फिल्मों का दौर बढ़ा है। हैदराबाद में अच्छी तमिल फिल्में बन रहीं। चेन्नई फिल्म इंडस्ट्री भी खूब फल फूल रही है। फिल्म निर्माण से जुड़े तमाम लोग और कलाकार भी उत्तर प्रदेश से हैं। ऐसे में फिल्म सिटी का निर्माण निश्चित ही बेहतर निर्णय है, जिससे तमाम लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

 - जेसी पालीवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी ही नहीं है। अगर यहां फिल्म सिटी बनती है तो क्षेत्रीय कलाकारों के लिए काम का अच्छा अवसर उपलब्ध होगा। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समय में इस तरह का प्रयास नोएडा में हुआ था लेकिन सफलता नहीं मिली। हम उम्मीद करते हैं योगी जी इसमें सफल हो पाएंगे। - जेसी पालीवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी

- डॉ. ब्रजेश्वर सिंह, चिकित्सक एवं रंगकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मैं कला से जमीनी स्तर पर जुड़ा हुआ हूं। फिल्म सिटी के लिए भविष्य में कुछ होता है तो बहुत अच्छा होगा। मगर इस प्राथमिकता बदल गई है क्योंकि हमारा देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। लोगों के पास पैसे नहीं हैं, रोजगार नहीं। लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं उनके लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की ज्यादा जरूरत है। - डॉ. ब्रजेश्वर सिंह, चिकित्सक एवं रंगकर्मी

- अंबुज कुकरेती, पवर्तीय फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं रंगकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एक कलाकार के लिए इससे अच्छी खबर और क्या हो सकती है। इससे प्रदेश में इकहरी सांस लेते कलाकार फिर से जीवंत अवस्था में आ जाएंगे। कलाकारों के अलावा नेपथ्य में काम करने वालों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। उन लोगों के सपने पूरे होंगे जो किसी परिस्थिति की वजह से माया नगरी नहीं जा पाए। - अंबुज कुकरेती, पवर्तीय फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं रंगकर्मी

- कुमार जितेंद्र, लघु फिल्म निर्देशक एवं रंगकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फिल्म अब एक ऐसा उद्योग बन चुका है, जिसमें रोजगार के साथ आत्मसंतुष्टि भी मिलती है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा महत्वपूर्ण है। रोजगार के प्रतिष्ठित विकल्प के रूप में फिल्म सिटी विकसित होनी ही चाहिए। शूटिंग की सुविधा आसानी से मिलना चाहिए और सब्सिडी का बाजार बंद हो जाना चाहिए। - कुमार जितेंद्र, लघु फिल्म निर्देशक एवं रंगकर्मी
विज्ञापन

- सिराज अली, नाटक निर्देशक एवं रंगकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
उत्तर प्रदेश में कलाकारों की फिल्म निर्माण की मांग बहुत पहले से रही है। सपा सरकार में भी इसके प्रयास किए गए लेकिन तब यह काम होते होते रुक गया। अब ऐसा हो जाता है तो यह उत्तर प्रदेश के कलाकारों के लिए सौगात होगी। इससे प्रदेश की अलग पहचान बनेगी और मायूस हो चुके लोगों के लिए एक बड़ा अवसर होगा। - सिराज अली, नाटक निर्देशक एवं रंगकर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें