फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आलमगिरी गंज में पकड़ा बिना लेबल वाला देसी घी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग ने अब आलमगीरीगंज बाजार में बिना लेबल-मार्का का देसी घी पकड़ा है। टीम ने प्रतिष्ठान परिसर में रखे घी के 85 टिन सीज कर दिए हैं। टीम की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह यातायात पुलिस ने रामगंगा पर चेकिंग के दौरान देसी घी से लदी एक गाड़ी रोकी थी। फिटनेट के कागज सही नहीं होने पर वाहन सीज कर दिया था। ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक सुभाष गंगवार ने इसकी सूचना एफएसडीए विभाग को दी। इसके बाद विभाग ने राजस्थान से आए देसी घी के सैंपल लिए। देसी घी के टिनों पर लेबल आदि नहीं होने पर स्टाक सीज कर दिया गया। विक्रेता फर्म राजस्थान के बिलों में 228 रुपये प्रति किलो घी की कीमत होने पर वाणिज्य कर विभाग भी सक्रिय हो गया। इस बीच सोमवार दोपहर गोपनीय सूचना मिलने पर जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने तुरंत खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. एसएसडी सचान और एसएन कुशवाहा को मौके पर भेजा। इन अधिकारियों ने आलमगीरीगंज स्थित देसी घी कारोबारी के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया तो वहां 85 टिन देसी घी बिना किसी लेबल, बैच, पैकिंग तिथि आदि के रखा मिला। पूछताछ में प्रतिष्ठान मालिक ने बताया कि देसी घी कासगंज से आया है।
टीम ने देसी घी को संदिग्ध मानते हुए एक सैंपल भरा। साथ ही स्टाक में मौजूद 85 टिन सीज कर दिए। जिला अभिहित अधिकारी मिश्रा ने बताया कि सैंपल को परीक्षण के लिए लैब भेज दिया गया है, रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सीज माल फर्म प्रोप्राइटर की अभिरक्षा में सुरक्षित करा दिया है। मिश्रा ने बताया कि लेबल और मार्का बिना स्टाक संदिग्ध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें