फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बोतलबंद पानी के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस दौरान गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर बोतलबंद पानी के चार नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि 10 और 11 जनवरी को टीम ने जांच की। परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित वृंदावन बेजरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के यहां से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रजऊ परसपुर में किस्टल बेवरेज, अंधरपुरा में एसआरएम स्प्रिंग इकाई से मिनरल वाटर और बहेड़ी में बाइपास मार्ग पर सिंह बेजरेजेज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उत्तम नगर बहेड़ी में मिनरल वाटर इकाई सानवी बेवरेजेज बंद पाई गई। मीरगंज में चुरई दलपतपुर के नत्थूलाल शर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बताया कि वर्तमान में लाइसेंस में अंकित खाद्य कैटेगरी का कोई भी काम वह नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनायतपुर फरीदपुर में इन्ट्रोवर्ट इंडस्ट्रीज के प्लांट पर मशीनरी उपकरणों को इंस्टॉल किया जाता पाया गया। खिरका में एसएस बेवरेजेज फैक्ट्री बंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें