फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजुश्शरिया उर्स: बरेली जोन के जिलों से मांगा गया फोर्स, सुरक्षा व्यवस्था में लगेंगे 500 से अधिक पुलिसकर्मी

Mon, 13 May 2024 05:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सुन्नी बरेलवी मुसलमानों के मजहबी रहनुमा ताजुश्शरिया मुफ्ती अजहरी मियां के दो रोजा उर्स का आगाज 15 मई से होगा। उर्स को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन
मथुरापुर में 15 मई से शुरू होगा उर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आला हजरत परिवार के बुजुर्ग ताजुश्शरिया का दो दिवसीय उर्स सीबीगंज क्षेत्र के मथुरापुर में 15 मई से शुरू होगा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। उर्स के संबंधित रास्तों पर बिजली के जर्जर तारों को हटाने का काम भी चल रहा है। 

विज्ञापन


सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से बरेली जोन के जिलों से फोर्स मांगा गया है। पांच सौ से ज्यादा पुलिसवाले सुरक्षा व्यवस्था में लगेंगे। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी, ताकि किसी तरह की खुराफात होने पर कार्रवाई के लिए पुलिस को पर्याप्त आधार मिल सके। 

झुमका तिराहे से सिटी रेलवे स्टेशन तक जायरीन के लिहाज से डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसमें केवल जायरीन के वाहनों को ही निकलने की छूट होगी। उनकी सुविधा के लिए उर्स कमेटी ने सिटी स्टेशन से मथुरापुर तक निशुल्क बसें चलाने की भी व्यवस्था की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में गया हुआ है फोर्स 
चौथे चरण के चुनाव में बरेली जिले से पुलिस फोर्स सीतापुर गया हुआ था। सोमवार को शाहजहांपुर में भी मतदान हुआ। इसमें भी जिले से 50 दरोगा व इतने ही पुलिसकर्मी भेजे गए थे। माना जा रहा है कि शाहजहांपुर गया स्टाफ लौटकर 15 मई को उर्स की व्यवस्था संभाल लेगा। 

अयोध्या राम मंदिर की ड्यूटी पर गया यातायात पुलिस का स्टाफ भी लौट आया है, यह पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि कर्मचारियों की उर्स में ड्यूटी लगाई जा रही है। सुरक्षा से लेकर यातायात प्रबंधन तक की जिम्मेदार बांट दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें