फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलविदा या हुसैन की सदाओं के साथ कर्बला में दफन हुए ताजिये

Mon, 07 Jul 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत इमाम हुसैन सहित कर्बला के बहत्तर शहीदों के गम में जुलूस निकाले गए। इसमें शहीदाने कर्बला को याद करते हुए खुतबे की बोल पर शिया युवाओं और बच्चों ने जंजीरों का मातम किया और कर्बला पहुंच कर अलविदा या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिये दफन किए गए।
विज्ञापन

इस सिलसिले में एक जुलूस मोहल्ला गढ़ैया के इमामबाड़ा हकीम आगा से अंजुमन गुलदस्ता ए हैदरी की ओर से निकाला गया। दूसरा जुलूस इमामबाड़ा वसी हैदर गढ़ैया से अंजुमन ऑल इंडिया गुलदस्ता ए हैदरी ने निकाला।
ये दोनों जुलूस अपने रास्तों से होते हुए किला सब्ज़ी मंडी रोड से इमामबाड़ा फतेह अली शाह काला इमामबाड़ा पहुंचे। कोठी नवाब नब्बू साहब किला सब्जी मंडी से अंजुमन गुलदस्ता ए हैदरी ने जंजीरी से मातम किया।
विज्ञापन

इमामबाड़ा फतेह अली शाह में गहवारा ए हजरत अली असगर की जियारत कराई गई। इसके बाद दिल्ली से आए मौलाना नेमत अली कुम्मी ने हजरत अली असगर और कर्बला के शहीदों के मसाहायब बयान किए। फिर वहां से जुलूस अली कॉलोनी लीचीबाग मोड़ पहुंचा। यहां से जुलूस स्वालेनगर स्थित शिया कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरान सिराज जैदी, आली जाफर राजा, गुलरेज़ तुराबी, ज़ीशान हैदर, हानि जैदी, अदार काज़मी, मुहम्मद आदि ने नौहाख्वानी की। इसके बाद कर्बला में मुतवल्ली जमीर रजा की मौजूदगी में ताजिये दफन किए गए।
ऑल इंडिया गुलदस्ता ए हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि रात में शाम ए ग़रीबां की मजलिस इमामबाड़ा फतेह अली शाह काला इमामबाड़ा में हुई। दूसरी मजलिस इमामबाड़ा हकीम आगा साहब गढ़ैया और तीसरी मजलिस इमामबाड़ा वसी हैदर गढ़ैया में की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें