फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दागी स्टाफ होगा बाहर, रिकॉर्ड की हो रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सट्टेबाजों से यारी निभाने के मामले में एसओजी के दो दीवान मोहित शर्मा और शकील के निलंबन के बाद भी एसओजी की टीम पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई रही है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी इनका रिकॉर्ड जांच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दागी स्टाफ मिला तो उसे टीम से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने ऑडियो मामले के बाद हजियापुर निवासी सट्टेबाज शब्बू और मोइन अली की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्हें नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया है। उनके खिलाफ दर्ज केस की जांच चल रही है। मुकदमे में पुत्तल बूरा और राजा नाम के सट्टेबाज भी आरोपी हैं, जिन्हें फरार दिखाया गया है।
सूत्र बताते हैं कि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुल सकते हैं। इसमें एसओजी टीम के साथ ही कई और सिपाहियों का नाम आने की बात कही जा रही है। इससे और बड़ी कार्रवाई होना संभव है।
विज्ञापन

इधर, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने एसओजी में स्टाफ की तैनाती व गुडवर्क आदि की भूमिका की जांच एसपी सिटी राहुल भाटी को सौंप रखी है। वह इसकी बिंदुवार जांच कर रहे हैं। टीम में दस से ज्यादा लोग हैं, जिनमें कुछ का रिकॉर्ड शानदार तो कुछ की भूमिका संदिग्ध रही है। चर्चा है कि कुछ लोग जुगाड़ से टीम में भर्ती हो गए हैं। ऐसे लोगों का पुराना रिकॉर्ड खराब मिलने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

अफसरों की मुखबिरी के नाम पर भी उगाही

कई पुलिसकर्मी भी अफसरों के रडार पर हैं। कुछ ऐसे पुलिसकर्मी सट्टेबाजों और जुआरियों के संपर्क में हैं, जो अफसरों के साथ रहते हैं या थानेदार के हमराह के तौर पर लंबे समय से डटे हैं। ऐसे पुलिसकर्मी दबिश आदि की पहले सूचना देने के नाम पर महीने के हिसाब से उगाही करते हैं। ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।


एसओजी टीम की भूमिका व तैनाती के विवरण की जांच की जा रही है। कोई कर्मचारी यहां दोबारा या जुगाड़ से तो नहीं आया है, यह भी देखा जा रहा है। अच्छे स्टाफ को ही विशेष टीम में रखा जाएगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें