फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को नहीं भाया ट्रैफिक प्लान

Tue, 13 Jan 2015 01:27 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नए ट्रैफिक प्लान के विरोध में सोमवार को शाहमतगंज की कुछ दुकानें दोपहर तक बंद रहीं। एसपी ट्रैफिक से उनके कार्यालय में मिलकर व्यापारियों ने अपनी समस्या सुनाई। हालांकि अभी ट्रैफिक प्लान में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले लागू किए गए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक कालीबाड़ी से आने वाले वाले वाहन बाएं मुड़कर शाहमतगंज फल मंडी रोड से सैटेलाइट की तरफ जाते हैं। शाहदाना से आने वाले वाले चार पहिया और तीन पहिया वाहन भी शाहमतगंज फल मंडी से निकलते हैं। सोमवार को पूर्वाह्न शहामतगंज चौराहा और शहामतगंज फल मंडी चौराहा के बीच वाले व्यापारी दुकानें बंद कर रोड पर इकट्ठे हो गए। उनका कहना है नई व्यवस्था की वजह से दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे तो सारा कारोबार चौपट हो जाएगा। लेखराज मोटवानी की अगुवाई में व्यापारी पुलिस लाइंस जाकर एसपी ट्रैफिक से मिले। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन करने के बजाय व्यापारियों से सहयोग मांगा। वहां से लौटने के बाद दोपहर करीब एक बजे व्यापारियों ने दुकानें खोल लीं।
---
विकास भवन रोड पर बना नया जाम प्वाइंट
सैटेलाइट की ओर से जाने वाले वाहन शाहमतगंज चौराहे से बाएं मोड़ दिए जाते हैं। कालीबाड़ी या शाहदाना की तरफ जाने वालों को विकास भवन रोड पर जाकर डलावघर के सामने होकर डिबाइडर के आगे से मुड़ना पड़ता है। वहां रोड पर दोनों तरफ अतिक्रमण है। इसके अलावा बैंक और दुकानों के सामने बाइक, कार खड़ी रहती हैं। इससे गाड़ियों को मोड़ने में दिक्कत होती है, जिससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहामतगंज पुलिस चौकी के सामने आटो वाले सवारियों उतारते बैठाते हैं। इससे उधर भी जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


बिना अतिक्रमण हटाए नहीं सुधरेगी व्यवस्था
शाहमतगंज चौराहे के पास सड़कों पर जबरदस्त अतिक्रमण है। सुबह से देर शाम तक दुकानों के आगे कारोबारी और ग्राहकों की कार व बाइक खड़ी रहती हैं। रोड कम चौड़ी होने से जाम लगता है। सोमवार को अतिक्रमण अभियान चला, लेकिन रास्ते में ही बंद हो गया। शाहमतगंज में बगैर अतिक्रमण हटाए सड़कों को चौड़ा किए बगैर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार मुश्किल है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें