फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय पुमसे ताइक्वांडो में छाए बरेली के खिलाड़ी

Wed, 21 Oct 2015 01:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर पुमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली ने छह पदक झटके हैं। इसमें दो स्वर्ण पदक हैं। अलीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता 16 और 17 अक्तूबर को हुई थी। खिलाड़ियों को एससी, एसटी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

बरेली के मोहित यादव और शिवम मौर्य को स्वर्ण पदक मिला है। तनमय सिंह को रजत व कांस्य के दो पदक व्यक्तिगत और टीम में खेलने के लिए मिले। इसी तरह मनी जादौन को कांस्य व नक्षत्र गुंजयाल को रजत पदक प्राप्त हुआ है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विजेता मोहित यादव एवं शिवम मौर्य 25 से 27 अक्तूबर तक विशाखापतनम में होने वाले 8वीं राष्ट्रीय पुमसे ताइक्वांडो में भाग लेंगे। इस पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री, सचिव विपिन कुमार पाठक , सलीम, विकास, यश, कपिल भाटिया, पुरुषोत्तम व अन्य ने बधाई दी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें