फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में विभिन्न विभागों की निकलेगी झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इधर, पुलिस लाइन में झांकी भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से शहर के दुर्बल आश्रम, मलिन बस्ती, निघासन रोड पर चिकित्सा कैंप लगाकर दवाएं वितरित की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में आठ बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। सुबह नौ बजे महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। पुलिस लाइंस ग्राउंड में सुबह 8:30 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें परेड के बाद पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा व महिला हेल्पलाइन द्वारा झांकी निकाली जाएगी। पुलिस लाइंस में ही एनसीसी व स्काउट गाइड की रैली निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें