फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी 20 : आखिरी गेंद पर परिचालन विभाग ने जीता मैच

विज्ञापन
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बरेली। रेलवे स्टेडियम वर्कशाप क्रीड़ा संघ के में खेले जा रहे अंतर विभागीय टी-20 मैच प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच में टॉस जीतकर मेडिकल पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। जवाब में उतरी वाणिज्य विभाग की टीम 85 रन पर ढेर हो गई। मेडिकल की ओर से डा. रजत ने 42 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

दूसरा मैच में लेखा विभाग ने वर्कशॉप ब्लू को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। वर्कशॉप ब्लू ने 138 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी लेखा विभाग की टीम 90 रनों पर ही आल आउट हो गई। वर्कशॉप ब्लू की ओर से नवीन रावत ने 25 गेंदों पर 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली। तीसरा मैच सबसे रोमांचक रहा। डीजल शेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रनों का लक्ष्य परिचालन को दिया। दिनेश कन्नौजिया ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन ने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। इस मौके पर मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी, क्रीड़ा अधिकारी व मंडल विद्युत इंजीनियर कारखाना राज कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें