इन विक्रेताओं के खाद्य पदार्थ मिले असुरक्षित
कालीबाड़ी के अनुज अग्रवाल के प्रतिष्ठान से लिया गया बेसन का नमूना असुरक्षित मिला है। क्रमवार रामपुर गार्डन के प्रशांत जायसवाल से मैदा, बहेड़ी के बुढि़या कॉलोनी के सुरेश अग्रवाल से नमकीन, सुभाषनगर बाजपेयी स्वीट कॉर्नर के गौरव से काजू बर्फी, नोनबाइ गली जामा मस्जिद के नसीर से काली मिर्च सेव नमकीन, सीबीगंज बंडिया के शकील से अरहर दाल, बिशारतगंज के फरीदी स्वीट हाउस से बूंदी, चंद्रभान किराना स्टोर से साबुत हल्दी, फरीदपुर के अमर सिंह से मिक्स मिल्क, परसाखेड़ा के आशिफ खान से धनिया पाउडर, सरकड़ा के कौशल से भैंस का दूध, फरीदपुर के सगीर अहमद से सरसों का तेल, फतेहगंज पश्चिमी के तसलीन लस्सी सेंटर से दही, मौला नगर के अशरफ अली से लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया था। जो जांच में मानकों पर खरा नहीं मिला। हानिकारक तत्व की मिलावट मिली।