कोई विवाद नहीं, पूरे उत्साह से लगेगा मेला
चौबारी मेला में दुकानें लगाने के मुद्दे पर कुछ विवाद हो गया था। रास्ते से सिर्फ दुकानों को पीछे हटाने की बात थी। अब सारे विवाद निपट गए है। मेला कमेटी के प्रदीप पांडेय ने बताया कि कुछ गलतफहमियां हो गईं थीं। उसे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठ निपटा दिया गया है। अब कोई विवाद नहीं है।
मेला सब के सहयोग से उत्साह पूर्वक संपन्न होगा। बल्कि इस बार मेले के सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिसे यादगार बनाने की कोशिश रहेगी। उनके साथ जय वीर सिंह, श्याम वीर सिंह सहित पूरी कमेटी के लोग मेला संवारने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियों व सुरक्षा की दृष्टि से एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह व एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने भी जायजा लिया।