बरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा के चौबारी घाट पर लगने वाले मेले के मद्देनजर पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान बदायूं की ओर जाने और उधर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें प्रभावित होंगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि तीन नवंबर को सुबह आठ से पांच नवंबर को रात 10 बजे तक भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। जाम से निपटने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है।
बदायूं से भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, बड़ा बाइपास होते हुए भारी वाहन व रोडवेज बसें शहर में आ सकेंगी। बदायूं से लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत की ओर जाने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास होते हुए गुजरेंगी। लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते गुजरेंगी।
यहां से गुजारे जाएंगे वाहन
पीलीभीत, नैनीताल की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए बदायूं जा सकेंगी। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, भमोरा होते हुए बदायूं जा सकेंगे।
लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास, विलयधाम, बिलवा, झुमका तिराहा होते हुए गुजरेंगे। देवचरा से कोई भी भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं आ सकेगा। चौपुला व बुखारा मोड़ की ओर से कोई भी भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं जा सकेगा।