निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल नहीं लिए गए थे बल्कि सर्विलांस टीम ने स्क्रीनिंग करने के बाद एहतियातन टैमी फ्लू दवा खिला दी। इससे पहले एक बच्चे की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी, जिसकी हालत में सुधार है।
मंगलवार को निजी अस्पताल वालों ने दो बच्चों समेत तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की आशंका जताई थी। सूचना मिलने पर सर्विलांस टीम प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास ने निजी अस्पतालों में जाकर मरीजों की हिस्ट्री जानी। डॉ. अब्बास के मुताबिक किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए। इसलिए मरीजों के सैंपल नहीं लिए गए। एहतियातन तौर पर मरीजों को स्वाइन फ्लू की दवा खिला दी गई। उन्होंने बताया कि जिस बच्चे की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया था इलाज के बाद उसकी हालत में पहले से काफी सुधार है। डॉ. अब्बास के मुताबिक बुधवार स्वाइन फ्लू का कोई संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया।