फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्म-कर्म की बातों में उलझाकर कुंडल और मंगलसूत्र ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के पंजाबी कॉलोनी का मामला, अस्पताल से लौटते वक्त वृद्धा को लिया झांसे में
विज्ञापन

बहेड़ी। कस्बे के पंजाबी कॉलोनी में ठगी का मामला सामने आया है। अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही एक वृद्धा को दो ठगों ने धर्म-कर्म की बातों में उलझाकर उनके सोने के कुंडल और मंगलसूत्र ठग लिए।
पीड़िता गांव खगाइनागर निवासी रामकली पत्नी सीताराम है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को पंजाबी कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में दवा लेने आई थी। दवा लेकर घर लौटते समय वह ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने महिला को धर्म-कर्म और पूजा-पाठ की बातों में उलझा लिया और कहा कि जेवर पहनकर माता का ध्यान नहीं लगता। पहने हुए कुंडल और मंगलसूत्र उतारकर कागज में रखने को कहा। ठगों की बातों में आकर महिला ने जेवर उतारकर कागज पर रख दिए। ठगों ने कागज की पुड़िया बनाकर उसके थैले में रख दी और कहा कि घर जाकर गंगाजल से धोकर पहन लेना और माता का ध्यान करना।
विज्ञापन

कुछ देर बाद शक होने पर जब महिला ने थैले में रखी पुड़िया खोलकर देखी तो उसमें जेवर की जगह छोटे-छोटे पत्थरों के टुकड़े थे। ठगी का अहसास होते ही महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों ठग भाग चुके थे। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें