फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुद को मीडियाकर्मी और मत्स्य निरीक्षक बताकर मत्स्य पालकों से की ठगी

Sat, 12 Sep 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। खुद को मीडियाकर्मी व मत्स्य निरीक्षक बताकर भोजीपुरा और देवरनिया में मत्स्य पालकों से ठगी का मामला सामने आया है। लोगों ने गिरोह के एक सदस्य को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भोजीपुरा निवासी सालिम ने पुलिस को बताया कि नौ सितंबर को उसे एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को मत्स्य निरीक्षक बताया। शुक्रवार को चार लोग एक कार से उसके तालाब पर पहुंचे। उन्होंने तालाब के फोटो खींचे और सालिम को धमकाकर 70,000 रुपये हड़प लिए। यही गिरोह देवरनिया के भूला भुलनिया गांव में प्यारेलाल के तालाब पर भी गया। वहां भी उन्होंने खुद को मीडियाकर्मी व मत्स्य निरीक्षक बताकर धमकाया। प्यारेलाल से भी 13,000 रुपये हड़प लिए। शुक्रवार को मत्स्य पालकों ने एक आरोपी को पकड़कर भोजीपुरा पुलिस को सौंपा दिया।
सालिम की तहरीर पर पर भोजीपुरा के घंघोरा घंघोरी निवासी साजिद, इज्जतनगर के करमपुर चौधरी निवासी रिजवान, बाकरगंज के आजम, कासगंज के बसंत शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्यारेलाल ने भी देवरनियां थाने में आजम और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें