फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्रिसमस पर रिश्तों में घुली केक की मिठास, बांटी खुशियां

Thu, 26 Dec 2024 11:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्रिसमस पर शहरवासियों ने खर्च में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। कारोबारियों के अनुसार केक के अलावा सजावटी सामान, कपड़े और वाहन आदि की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

पुराना शहर के केक विक्रेता राहिल के मुताबिक शहर के आराधकों समेत मंडल के सभी जिले और उत्तराखंड में भी बरेली में बने केक की मांग है। जिले भर की कई बेकरी पर केक तैयार कराते हैं। परंपरानुसार प्लम केक सबसे ज्यादा बिकता है पर इसके लिए सारी सामग्री आराधक खुद ही उपलब्ध कराते हैं।
प्रत्येक परिवार औसतन पांच से लेकर 20 किलो तक का भी केक बनवाते हैं। जिसे परिजन, मित्र आदि के साथ साझा करते हैं। अनुमानित जिले में करीब दो सौ क्विंटल केक की बिक्री हुई। बताया कि कई स्कूलों में भी क्रिसमस पर आयोजन हुए।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक क्रिसमस पर सजावटी सामान समेत कपड़े, वाहन, किराना संबंधी खरीदारी हुई। कपड़ों पर अनुमानित 80 लाख, सजावटी सामान, गिफ्ट पर करीब 60 लाख, खानपान, वाहन आदि पर 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें