फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साहिबजादों की याद में निकाला बाल खालसा मार्च

Thu, 26 Dec 2024 11:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की याद में बाल खालसा मार्च शान से निकला गया। इसमें मनमोहक खालसा परिधान, गुरु गोबिंद सिंह साहिब के समय की याद दिला रहे थे।
विज्ञापन

माता भाग कौर जत्था गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह नगर की प्रबंधक कमेटी व संगत के सहयोग से बाल खालसा मार्च निकाला गया। पंज प्यारे व गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया में यह मार्च गुरुद्वारा जनकपुरी से शुरू हुआ, जो निर्धारित मार्गों से होता हुआ गुरु गोबिंद सिंघ नगर (माडल टाउन) पहुंचा। समाप्ति पर गुरु का लंगर अटूट बांटा गया।
खालसा मार्च में पंजाब से आए बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह के गतका ग्रुप ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर सबका मन मोह लिया। ज्यादा छोटे बच्चे माताओं के साथ खालसाई लिबास में बग्गी से आए थे।
विज्ञापन

सबसे आगे रंजीत नगाड़ा, प्रचार वाहन पर इतिहास सुनाया जा रहा था, पांच निशानची, पंज प्यारे, गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सुसज्जित वाहन में रखा हुआ था। गुरु की संगत आगे पानी का छिड़काव कर रही थी। बाल खालसा मार्च में सबसे पीछे संगत गुरुबाणी कीर्तन करते हुए चल रही थी। जगह जगह पर विभिन्न संगठनों, व्यापरियों, एवं सिख संस्थाओं ने खालसा फूलों की बरसा एवं प्रसाद वितरण कर मार्च का स्वागत किया।बृहस्पतिवार को साइकिल रैली दोपहर 12.30 बजे निकाली जाएगी। शाम को कीर्तन दरबार होगा। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें