फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'बांग्लादेश जैसे हालात बना दूंगा...', आंवला चेयरमैन पर सफाई कर्मी की पत्नी ने लगाए आरोप

Wed, 14 Aug 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नगर पालिका आंवला के चेयरमैन आबिद अली पर सफाईकर्मी की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि चेयरमैन ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और धमकी दी कि वह बांग्लादेश जैसे हालात पैदा कर देंगे।
विज्ञापन
आंवला नगर पालिका चेयरमैन आबिद अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर पालिका आंवला के चेयरमैन और आंवला लोकसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे आबिद अली पर सफाई कर्मी की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। ऐसे में नगर का सियासी तापमान बढ़ गया है।

विज्ञापन

 
किला बजरिया निवासी सफाई कर्मचारी की पत्नी का आरोप है कि उसके घर के सामने दूसरे समुदाय के लोग ठेला-खोमचा लगाते हैं। इससे परेशानी होती है। इसकी शिकायत करने वह चेयरमैन के पास पहुंची तो उन्होंने उसे धमकाया। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और धमकी दी कि वह बांग्लादेश जैसे हालात पैदा कर देंगे।


 
आरोप है कि उसके पति को नौकरी से भी निकाल दिया। सोमवार को चेयरमैन कुछ लोगों के साथ उसके घर आए और वहां भी धमकाया। मंगलवार को सफाई कर्मचारी की पत्नी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना भी वहां पहुंच गए। महिला ने कार्रवाई न होने पर पलायन की धमकी दी तो पूर्व चेयरमैन ने मामले में कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- जांच में झूठा निकला मामला 
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि पालिका में ठेका कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उनके खिलाफ अगर जमीन कब्जाने का आरोप सिद्ध होता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। मामले में इंस्पेक्टर आंवला सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि जांच में घटना असत्य पाई गई है। निर्माणाधीन नाले को लेकर विवाद है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। 

चेयरमैन आबिद अली ने कहा कि आरोप निराधार हैं। मैं इलाहाबाद आया हूं। मेरे घर व पालिका कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच से सब साफ हो जाएगा। पूर्व चेयरमैन अब तक अपनी हार को पचा नहीं पाए हैं। मेरे कार्यकाल में पूर्व चेयरमैन पालिका की जमीन नहीं कब्जा पा रहे। इसी कारण राजनीतिक खेल खेल रहे हैं। 

एसपी साउथ मानुष पारीक ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है। जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें