बरेली। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस रामपुर बाग प्रभाग ने मिशन कंपाउंड में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा ने की। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने अपने ज्ञान से भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को पूरे विश्व में पहचान दिलाई। डिविजनल वार्डन दिनेश कुमार यादव, डिविजनल डिप्टी वार्डन उस्मान नियाज, हरपाल सिंह, सौरभ कुमार, एडविन आर. प्रेम, मोहम्मद सलीम, गुरप्रीत कौर और अन्य वार्डन उपस्थित रहे। संवाद
पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया
बरेली। स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर नगर निगम की आईईसी टीम ने जागरूकता रैली निकाली। बरेली कॉलेज गेट से शुरु हुई रैली विकास भवन होते हुए गांधी उद्यान तक पहुंची। कार्यक्रम में गांधी उद्यान में प्लॉग रन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सूखा कूड़ा एकत्र कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। अगले चरण में पटेल चौक चौराहे स्वामी विवेकानंद पार्क का सौंदर्यीकरण कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में नगर निगम की सफाई व खाद्य निरीक्षक पूर्णिमा सक्सेना व मेघ सिंह समेत नगर निगम ब्रांड एंबेसडर प्रतिभा जौहरी, सलीम सुब्हानी व सभी सफाई नायक और आईईसी टीम मौजूद रही। संवाद