फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद मामले में छात्रा के दोस्त पर एसआईटी की नजर, फिरौती के आरोप में घिर रहा संजय

Wed, 18 Sep 2019 02:45 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
चिन्मयानंद मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद पर एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसआईटी की जांच जारी है। एसआईटी अपहरण और फिरौती के मामले में अपनी जांच पड़ताल कर रही है। एक तरफ अबतक स्वामी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया है, और दूसरी ओर एसआईटी की जांच में अपहरण का मामला साबित होता भी नजर नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन


हालांकि चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में छात्रा के खास दोस्त संजय सिंह व उसके दोस्तों पर एसआईटी ने शिकंजा कस दिया है। एसआईटी इस बात की जानकारी करने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में पर्दे के पीछे कौन लोग खेल कर रहे हैं।

इधर पूरे मामले को उलटता देख छात्रा ने मंगलवार शाम एसआईटी और पुलिस, दोनों की कार्रवाई पर सवाल उठाया। उसने एसआईटी के सदस्यों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए पूठा कि बयान दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी स्वामी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा क्यों नहीं बढ़ाया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार सुबह वह अपने पिता और भाई के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंची। वहां पहुंच कर उसने स्वामी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दे डाली। इधर चिन्मयानंद की हालत जस की तस बनी हुई है। सूचना है कि उन्हें आज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें