फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद मामले में एसआईटी ने जेल में छात्रा से की पूछताछ, विक्रम के रिश्तेदार के घर ली गई तलाश

Mon, 04 Nov 2019 10:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में एसआईटी के हाथ कुछ और सबूत लगे हैं। रविवार को एसआईटी ने जेल में जाकर छात्रा और उसके तीनों दोस्त संजय, सचिन और विक्रम से पूछताछ की। आरोपी विक्रम के नजदीकी रिश्तेदार के घर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कई अहम सबूत एसआईटी के हाथ लगे। 
विज्ञापन


बताते हैं कि एसआईटी को वह चश्मा और कैमरा भी मिल गया है, जिससे चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो बनाया गया था। रविवार को इस सिलसिले में कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। 

एसआईटी पिछले तीन दिनों से सबूत जुटाने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता के लैपटॉप में चिन्मयानंद का बनाया गया अश्लील वीडियो और कुछ अन्य अश्लील वीडियो भी मिले हैं। इससे भाजपा नेता पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


छात्रा के माता-पिता ने डाला प्रयाग में डेरा
वहीं, हाईकोर्ट में 6 नवंबर को छात्रा की जमानत अर्जी पर बहस हो सकती है। इसके दो दिन बाद हाईकोर्ट में ही चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर बहस होगी। इसलिए छात्रा के माता-पिता प्रयाग में डेरा जमाए हैं। वहां वह छात्रा की जमानत कराने और चिन्मयानद की जमानत अर्जी पर वकीलों से राय ले रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें