फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार हो सकते हैं चिन्मयानंद, कोर्ट ने दर्ज किया छात्रा का बयान, पांच घंटे तक चली कार्यवाही

Mon, 16 Sep 2019 03:30 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद और एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा के मामले में धारा 164 के तहत कलमबंद बयान के लिए सोमवार को छात्रा को कोर्ट लाया गया। इस दौरान सुरक्षा काफी कड़ी रही। छात्रा सुबह 10 बजे जेएम प्रथम कोर्ट में पहुंची और बयान दर्ज कराने के बाद दोपहर 2:42 बजे कोर्ट से निकली। करीब पौने पांच घंटे तक कोर्ट की कार्यवाही चली, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


वहीं छात्रा के दोस्तों को पूछताछ के लिए फिर से कॉलेज बुलाया गया। उनके साथ ही कॉलेज के कुछ स्टाफ को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। माना जा रहा है कि धारा 164 के तहत छात्रा के कलमबंद बयान के बाद स्वामी चिन्मयानंद पर कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि इस केस से जुड़े अधिकतर लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

मालूम हो कि अभी तक चिन्मयानंद पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पिछले दिनों छात्रा ने मीडिया के सामने आकर इस मामले में अपनी बात रखी थी। इसके बाद छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई, लेकिन चिन्मयानंद पर दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ी। अब मामले की अगली कार्रवाई छात्रा के कोर्ट में कलमबंद बयान पर टिकी हुई है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया था कि धारा 164 के तहत कलमबंद बयान के बाद स्वामी की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज पिता ने एसआईटी पर पूरा भरोसा जताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें