फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वच्छ सर्वेक्षण का बदला स्वरूप, सफाई पर मिलेंगे ज्यादा अंक

Mon, 16 Feb 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक फीडबैक के भी बढ़े भाव, जागरूकता और क्षमता संवर्धन में 50-50 अंकों की कमी
विज्ञापन


बरेली। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण का स्वरूप बदल गया है। सफाई और नागरिक फीडबैक सहित 10 कैटेगरी के अंकों में बढ़ोतरी की गई है। दो कैटेगरी के अंक कम किए गए हैं और तीन को सर्वेक्षण से बाहर कर दिया गया है।
बरेली तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में आता है। इस बार 173 इंडीकेटर व सब इंडीकेटर पर अंक मिलने हैं। आवासीय इलाकों में सफाई के लिए पहले 100 अंक निर्धारित थे। अब इसे बढ़ाकर 150 कर दिया गया है। इसी तरह व्यावसायिक व सार्वजनिक क्षेत्र में सफाई के लिए 100 के बजाय 150, बैक लेन की सफाई के लिए 75 के बजाय 100, समयबद्ध सफाई के लिए 100 के बजाय 150, पानी वाले स्थानों की सफाई के लिए 100 के बजाय 150 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

सुंदरीकरण और अर्बन एयर क्वालिटी के लिए 100 की जगह 200, स्लम एरिया की सफाई के लिए 100 के बजाय 150, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए 600 के बजाय 800, नागरिक फीडबैक पर 300 की जगह 500, शिकायतों के निस्तारण के लिए 200 के बजाय 500 अंक निर्धारित किए गए हैं।
इन पर घटाए अंक
लोगों को जागरूक करने के लिए अंकों को 400 से घटाकर 350 कर दिया गया है। क्षमता संवर्धन के लिए भी अब 400 के बजाय 350 अंक निर्धारित किए गए हैं। पार्क और गार्डन टूरिस्ट एरिया, मॉन्यूमेंट्स के आसपास सफाई, गंदगी करने पर सजा के उपाय और शैक्षणिक संस्थानों में व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रमों को इस बार सर्वेक्षण से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
नई व्यवस्था के तहत ही काम किया जा रहा है। निगम प्रशासन की तरफ से बैठक कर अधिकारियों व कर्मचारियों को उसी के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। - राजीव कुमार राठी, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें