फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जल्द आ सकती है स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की रैंकिंग, टिकी निगाहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्र सरकार जल्द ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की नई राष्ट्रीय रैंकिंग जारी कर सकती है। पिछली बार बरेली देश के टॉप 20 स्वच्छ शहरों में शामिल था। इस बार शहरवासी और नगर निगम अधिकारी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण को दुरुस्त करने के लिए प्रयास किए हैं। प्रमुख मार्गों, बाजारों और आवासीय बस्तियों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। जनता को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए गए। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सर्वेक्षण को लेकर पूरी तैयारियां की गई हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार बरेली का प्रदर्शन पिछले साल से बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर को इस बार अच्छा स्थान मिलेगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग केवल नगर निगम के कामकाज का पैमाना नहीं है। यह पूरे शहर की सामूहिक जागरूकता और भागीदारी का दस्तावेज है। शहर के लोग भी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। वे देखना चाहते हैं कि बरेली राष्ट्रीय स्वच्छता परीक्षा में कितना मजबूत स्थान हासिल करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें