सुबह फूंक दी थी पत्नी की स्कूटी
आरोपी प्रेमनगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह से ही वह हंगामा कर रहा था। उसने पत्नी की स्कूटी में भी आग लगा दी। इसके बाद गुस्से में घर से निकलकर बैंक चला गया। वहां जाकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
ससुराल में सितम: पाकिस्तानी बीवी को बरेली में शौहर ने दिया तलाक, आपबीती बताते हुए रो पड़ी पीड़ित
दिल्ली से लेकर बुलंदशहर व बरेली में मुकदमे
आरोपी अंकित गोयल के खिलाफ मुख्यमंत्री केजरीवाल पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर बयानबाजी, दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर आपत्तिजनक कथन लिखने, सरकार संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मुकदमा दर्ज है। इसमें उनकी गिरफ्तार भी क्षेत्रीय कार्यालय से हो चुकी है।
इसके अलावा निलंबन से परेशान होकर 28 मई को बुलंदशहर की शाखा में जाकर बैंक के कैशियर संजय सिंह के साथ गाली गलौज कर अभद्र व्यव्हार किया था। इस मामले में भी बुलंदशहर में रिपोर्ट दर्ज हुई और आरोपी अंकित जमानत पर छूटा। इसके बाद अब बरेली की शाखा में आरोपी ने आगजनी कर दी, जिसमें भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
इंस्पेक्टर कोतवाली डीके शर्मा ने बताया कि अंकित गोयल ने ही महाप्रबंधक के कक्ष में जाकर आगजनी की है। इसके प्रमाण मिले हैं, तहरीर मिलेगी तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अंकित विकास भवन में सीडीओ के दफ्तर पहुंचा था। वहां भी वह खुराफात के मूड में था पर कर्मचारियों के जुटने पर चला आया।