बरेली। मीरगंज थाने लाकर एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने दोनों संदिग्धों से बंद कमरे में दो घंटे तक गहन पूछताछ की। इस दौरान कुछ रिकाॅर्ड भी खंगाले गए।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया। बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पता लगा कि किसी टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में यह पूछताछ की गई। हालांकि, जिस हिसाब से इनपुट मिला था, वैसे साक्ष्य नहीं मिल सके। आरोप या संलिप्तता साबित न होने पर ही टीम संदिग्धों को छोड़कर चली गई।