अगले महीने होनी थी शादी
पिता ने बताया कि 18 नवंबर को देवरानियां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से छोटी बेटी का रिश्ता तय किया था। शादी में आठ लाख तक खर्च कर रहे थे। यह बात उनकी बड़ी बेटी को पता चली तो वह भी उनसे बहन की शादी से पहले आठ लाख रुपये की मांग करने लगी।
उन्होंने कहा कि उनका जब उससे कोई रिश्ता ही नहीं रहा तो अपनी संपत्ति और रुपये क्यों दें? जिस युवक से छात्रा की शादी तय थी, उसके परिजन भी मौत की खबर मिलने पर घर पहुंचे। मां ने बड़ी बेटी को कोसते हुए कहा कि उसी ने हमारी छोटी बेटी की खुशियों में आग लगा दी है। उसने दो परिवारों को जीवनभर का दर्द दे दिया है।
बड़ी बेटी ने किया प्रेम विवाह, उसी ने दी सूचना
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी ने पांच साल पहले प्रेमी के साथ जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। तब से उन्होंने बेटी से रिश्ता तोड़ लिया था। छोटी बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर बड़ी बेटी ने ही 112 पुलिस को सूचना दे दी। गांव में चर्चा है कि पिता ने अपनी बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी है।
सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि युवती की मौत के बाद पुलिस को सूचना दी गई कि परिवार के ही लोगों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पंचनामा भरवाकर पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा जांच में स्थिति स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।