फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में कोरोना के संदिग्ध मरीज ने की नर्स से छेड़खानी, हंगामा

Sat, 04 Apr 2020 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भोजीपुरा (बरेली)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना के संदिग्ध मरीज के नर्स के साथ छेड़खानी करने के बाद एक निजी मेडिकल कॉलेज में हंगामा हो गया। आइसोलेशन वार्ड छोड़कर घर जाने की जिद कर रहे युवक ने छेड़खानी के दौरान नर्स से मारपीट भी की और उसका मास्क नोचकर फेंक दिया। सुरक्षा अधिकारी की ओर से पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन शाम को उसकी और उसके परिवार के दो अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई तो तीनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक बहेड़ी के एक गांव के युवक को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए 31 मार्च को पत्नी और बेटी के साथ आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। तीनों का सैंपल लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था। सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले ही युवक ने घर जाने की जिद शुरू कर दी। उसे समझाया गया कि रिपोर्ट आने से पहले उसे घर नहीं जाने दिया जाएगा लेकिन वह जिद पर अड़ गया। 

सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह नौ बजे स्टाफ नर्स युवक को देखने पहुंची तो उसने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए उसका मास्क नोचकर फेंक दिया। वार्ड में तोड़फोड़ भी कर दी। नर्स के शोर मचाने पर पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने उसे बचाया। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें