फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के छापों से पहले ही पुराना शहर से खिसके जमाती

विज्ञापन
सूनी पड़ीं मस्जिदें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अब शहर के दूसरे इलाकों में पनाह लेने की सूचना, खुफिया एजेंसी सक्रिय
विज्ञापन

एडीजी भी गंभीर, पुलिस को सरगर्मी से जमातियों की तलाश करने के निर्देश

बरेली। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज पर हुए जलसे से लौटे जमातियों की पकड़-धकड़ के लिए शुक्रवार को पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने दिन भर पड़ताल की। बांसमंडी और आजमनगर में छापे भी मारे गए लेकिन यहां से जमाती शुक्रवार तड़के ही खिसक चुके थे। इस बीच एडीजी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जमातियों की पूरी सरगर्मी से तलाश करने का निर्देश दिया है।
निजामुद्दीन में तब्लीगी जलसे के बाद कोरोना संक्रमित जमाती पूरे देश में फैलकर संक्रमण फैला रहे हैं। सूत्रों से पता चला था कि करीब निजामुद्दीन जलसे से करीब 50 लोग बरेली में भी लौटे हैं। इनमें से बाकी के तो आसपास के इलाकों में अपने घर लौट जाने लेकिन 15 जमातियों के बांसमंडी इलाके के एक घर में छिपे होने की सूचना थी। ये 15 जमाती शहर के ही अलग-अलग मोहल्लों के हैं। इनके लिए अहमद अली तालाब के एक घर से रोज खाना बनाकर ले जाया जा रहा था। अमर उजाला की खबरों से हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार को इन इलाकों में जमातियों की पकड़-धकड़ के लिए छापे मारे लेकिन सुबह इससे पहले ही यहां छिपे जमाती अलग-अलग टुकड़ों में निकल चुके थे। अब इनके ठिकाने पुराना शहर के ही दूसरे इलाके और पीलीभीत बाईपास बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शाहजहांपुर में तब्लीगी जलसे से आए एक शख्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अमर उजाला की खबरों के बाद एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने भी इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने बरेली के साथ दूसरे जिलों में भी मस्जिदों और मदरसों में जमातियों की तलाश कराने के निर्देश दिए। एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देश पर कोतवाली बारादरी और कई थानों की पुलिस और खुफिया अमले ने संबंधित इलाकों में पड़ताल की पर देर शाम तक कोई ठोस सूचना नहीं मिली। इस बीच रुहेलखंड चौकी पुलिस को सूचना मिली कि फाइक एन्कलेव के एक घर और मस्जिद में जमात के आए लोग ठहरे हुए हैं। एसआई कुलदीप सिंह ने इलाके की कई मस्जिद खंगालीं पर यहां भी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली।

पूरे जोन में होगी तलाश

शाहजहांपुर में निजामुद्दीन की जमात से लौटे व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि बरेली और जोन के जिलों में और कई ऐसे लोग छिपे हो सकते हैं। पुलिस को इनकी तलाश में लगाया है। जनता भी जागरुक हो रही है। ऐसे लोगों की सटीक सूचना पुलिस को दी जाए तो तत्काल कार्रवाई होगी लेकिन अफवाह न फैलाई जाए। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें