कस्तूरबा विद्यालयों तक पहुंचा शहद
समूह के शुद्ध शहद की आपूर्ति बरेली के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं की पोषण जरूरत के लिए की जा रही है। सुशीला ने बताया कि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भी उनके काम की सराहना की है। प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार को बच्चों को दिए जाने वाले दूध के साथ शहद शामिल कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं।
गांव-गांव जाकर महिलाओं को जोड़ रहीं
सुशीला देवी कृषि आजीविका सखी के रूप में भी काम कर रही हैं। वह गांव-गांव जाकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने, मधुमक्खी पालन अपनाने और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करती हैं।
सीडीओ देवयानी ने बताया कि सुशीला अन्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही समूहों की संख्या बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।