पहले भी हुई हैं ऐसी कार्रवाई
जिले में ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। इससे पहले जिले में 14 ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। सुकटिया याकूब नगर का यह मामला पंचायतों में विकास कार्यों पर होने वाले खर्च पर सवाल उठाता है। यह घटना निगरानी व्यवस्था की खामियों को भी उजागर करती है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि दमखोदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुकटिया याकूब नगर के ग्राम प्रशासक के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। जांच टीम की रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर ग्राम प्रशासक पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।