जमीन के बदले मिलेगा चार गुना मुआवजा
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि अनुमोदन के बाद अधिग्रहण शुरू होगा। चिह्नित जमीन के बदले सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देकर कब्जा लिया जाएगा। इन गांवों में कम से कम 70 लाख और अधिकतम 2.40 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर का सर्किल रेट है। डीएम की ओर से मुआवजा तय किया जाएगा।
किसान बोले- चिह्नित जमीन पर खेती करें या नहीं
सर्वे के दौरान किसानों ने बीडीए के सचिव से पूछा कि चिह्नित जमीन पर वे खेती करें या नहीं? इस पर बीडीए के सचिव ने कहा कि जब तक बैनामा नहीं हो जाता, तब तक खेती कर सकते हैं। बैनामे के दौरान अगर खेत में फसल है तो उसे काटने का मौका दिया जाएगा।