फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष को मिली हिसाब-किताब बराबर करने की धमकी, सपा नेता के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Wed, 19 Mar 2025 10:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेता को सपा सरकार बनने पर हिसाब-किताब बराबर करने की धमकी दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में गुस्सा हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को धमकी देने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता हिमांशु ने सपा यूथ ब्रिगेड के महासचिव संदीप मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेता को सपा सरकार बनने पर हिसाब-किताब बराबर करने की धमकी दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में गुस्सा हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता हिमांशु का कहना है कि संदीप मौर्य ने 18 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बयान दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ संदीप मौर्य ने लिखा है कि सपा की सरकार बनने पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य से हिसाब बराबर किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेता को इस तरह धमकी देना कानून व्यवस्था के लिए खुली चुनौती है। सपा नेता इस तरह की धमकियां देकर शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। भाजपा नेता को धमकी दिए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी और गुस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें